फतेहपुर/ जनपद के मलवा विकासखंड के चौडगरा कस्बे में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत तय समय से घंटों लेट होने पर स्वागत समारोह में पहुंचे ग्रामीण इंतजार करते रहे। शाम लगभग 6 बजे जैसे ही केंद्रीय राज्य मंत्री का काफिला पहुंचा जहां कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा विधायिका कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम, पूर्व मलवां ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू, स्वागत के लिए प्रमुख रूप से मौजूद रहे केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को देख कर जनता नें भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर भाजपा सरकार में जो विश्वास दिखाया है उसे और मजबूत किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो विश्वास मंत्री बनाकर दिखाया गया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का अथक प्रयास किया जाएगा। सपा बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 1 दिन तलाक होना ही था जो जल्द ही सभी के सामने होगा इसकी तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही भविष्यवाणी कर रखी है की चुनाव परिणाम के बाद सपा बसपा गठबंधन खत्म हो जाएगा कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख मलवां जितेंद्र सिंह गौतम उर्फ जीतू के द्वारा किया गया कार्यक्रम में देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह गौतम पूर्व प्रमुख, महेंद्र सिंह प्रताप भान सिंह, डॉक्टर गोविंद राज प्रजापति, मनोज सिंह गौतम, राजू सिंह गौतम, रामखेलावन सिंह चौहान, डॉक्टर दीपक सिंह चौहान, राजेश मिश्रा, शीलू सिंह ग्राम प्रधान साई, तेजू सिंह कछवाह, रिंकू सिंह परिहार, राम प्रताप सिंह चौहान, युवा मोर्चा मलवां मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह कछवाह, विक्रम सिंह, राकेश शुक्ला, गणेश दिक्षित, रविंद्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जेब कतरों ने भी अपनी मौजूदगी दिखाते हुए लोगों की जेबों मे रखें पर्सों को पार कर दिया जेब कतरों ने पर्स से पैसे निकालकर खाली पर्स को फेंक दिया सभा में मौजूद कुलदीप साहू के पर्स में रखे ₹9000 अज्ञात जेब कतरों ने पार कर दिए काफी देर खोजबीन करने पर पर्स व जरूरी कागजात मिल गए लेकिन पैसे नहीं मिले।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






