चोरी का अभियुक्त सुरेन्द्र गौतम गैगेस्टर में वांछित शातिर अभियुक्त
बहराइच। जनपद मे हो रही चोरी लूट की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये जिसके क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री त्रियंम्बकम दूबे के निकट पर्वेक्षण मे स्वाट टीम व थाना हूजुरपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 21ण्05ण्2019 को जगतापुर पुल समय 2ण्00 बजे 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया मौके से एक अभियुक्त फरार होने मे सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तो नें थाना हुजूरपुर की चोरी ध् लूट की कई घटनाओं मे अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। तथा उनके पास सम्बन्धित घटनाओं का माल मशरुका बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेन्द्र गौतम उर्फ मुंशी पुत्र स्व0 राम नरेश उर्फ भुसैली निवासी रेवली दा0 सरसा थाना पयागपुर जनपद बहराइच व जमुना पुत्र ननकुऊ निवासी पीलखाना कोट बाजार थाना पयागपुर जनपद बहराइच के रूप में की गई। फरार अभियुक्त की पहचान बब्बू पुत्र राम प्रसाद निवासी बबया नाला थाना पयागपुर जनपद बहराइच के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11190 रूपये नगदी, चांदी की चूडि़या, बिछुआ, चांदी का पायल, चांदी की अंगूठी, एक अदद बाइक बरामद की गई। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना हुजरपुर, विशेश्वरगंज में कई मामले दर्ज है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी टीम के उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की। गिरफ्तारी टीम में स्वाट टीम निरीक्षक 1ण् निरीक्षक श्री मनीष कुमार पाण्डेय स्वाट टीम बहराइच। 2ण् मुख्य आरक्षी काजी अफजाल अख्तर स्वाट टीम बहराइच। 3ण् आरक्षी ज्ञान बहादुर सिंह स्वाट टीम बहराइच। 4ण् आरक्षी नवनीत मिश्र स्वाट टीम बहराइच। 5ण् आरक्षी रवि प्रताप यादव सर्विलांस सेल बहराइच 1ण् उ0नि0 सुदामा सिंह यादव थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच। 2ण् उ0नि0 विजय कुमार थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच। 3ण् का0 सचिन कुमार थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच। 4ण् का0 रविन्द्र चौधरी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






