बहराइच 12 अप्रैल। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल 2019 के अवसर पर समारोहों के आयोजन पर होने वाले व्यय के वहन के लिए राष्ट्रीय एकीकरण विभाग द्वारा आवंटित की गयी धनराशि रू. 35000=00 का आवंटन समानुपातिक आधार पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने सम्बन्धित विभागों/अधिकारियों को कर दिया है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कुल आवंटित धनराशि के सापेक्ष अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर, नानपारा, कैसरगंज, महसी, मोतीपुर व पयागपुर को 3500-3500 रूपये आवंटित करते हुए निर्देशित किया है कि आवंटित धनराशि से कार्यक्रम कराकर बिल वाउचर्स, फोटोग्राफ्स सहित एक सप्ताह के अन्दर मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






