बहराइच। आज दिनाँक 23 मार्च 2019 को कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी सांसद सावित्री बाई फुले एवं युवा कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल ने बहराइच के ऐतिहासिक सिद्ध नाथ मंदिर पर पूजा अर्चना करके राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाने की कामना की। और महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह आज़ाद, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुंद जी शुक्ल शेरा, एड राजेश शुक्ल, दीना नाथ पांडेय सहित तमाम से कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके बाद कांग्रेस भवन सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बहराइच लोकसभा प्रत्याशी सांसद सावित्री बाई फुले ने बैठक करके चुनाव प्रचार का खाका तैयार किया। बैठक में युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव शरीफ बाबू खान का स्वागत अभिनन्दन भी किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






