बहराइच। दिनाँक 24-03-2019 दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे के.डी. पैलेस (निकट-इंदिरा स्टेडियम) पर कांग्रेस ने एक होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया हैं। जिसमें समस्त कांग्रेसजनों, सम्भ्रान्त नागरिकों और कविगणों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के बाद बहराइच लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सांसद सावित्री बाई फुले जी एक प्रेस वार्ता भी करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन इं जय प्रकाश मिश्र जी (जे.पी.) पूर्व शहर अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया है। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक युवा कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






