बहराइच। नेपाल से आए हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। बीती रात हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट रेंज के जमुनिहा गांव के निकट पहुंच गया। हाथियों ने बैरीकेड़िग तोड़कर 10 बीघा गन्ने की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों के हांका लगाने पर हाथी एक घंटे बाद जंगल की ओर गए। वन दरोगा ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। कतर्नियाघाट रेंज से सटे आबादी वाले इलाको में इन दिनों नेपाल से आए हाथी उत्पात मचा रहे हैं। शुक्रवार रात हाथियों का समूह कतर्नियाघाट रेंज के जमुनिहा गांव के निकट पहुंच गया। हाथी बैरीकेडिंग तोड़कर गांव के परिक्षेत्र में घुस गए। इस दौरान चिंघाड़ सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकल आए। पीपा और ढोल पीटते हुए हांका लगाना शुरू किया। इसके बाद एक घंटे तक हाथी गांव निवासी कुंदन सिंह और निर्मल सिंह के गन्ने की फसल को रौंदते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह वन दरोगा अशफाक खां ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। ग्रामीणों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






