Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:54:40 PM

वीडियो देखें

खाने को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी,हुई मौत 

खाने को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने लगाई फांसी,हुई मौत 

चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक मौलागढ़ में एक महिला ने शुक्रवार को गृहक्लेश के चलते फंदे पर झूल गई। शहर से सटे गांव मिलक मौलागढ़ निवासी पप्पू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी से एक पुत्र भी है। पहली पत्नी की मौत के बाद पप्पू की दूसरी शादी एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी अनीता (25) से हुई थी। बताते हैं कि अनीता की भी यह दूसरी शादी थी। गुरुवार की रात अनीता की अपनी ननद से खाने पीने को लेकर अनबन हो गई। अनीता के जेठ खेमकरन से दोनों को समझाकर शांत करा दिया। खेमकरन ने रात में अपने भाई पप्पू को अलग कमरे में सुलाया और स्वयं कमरे के सामने कुछ दूरी पर चारपाई डालकर सो गया। शुक्रवार की सुबह छह बजे अनीता उठकर शौच के लिए गई। इसके बाद आकर दोबारा सो गई। पप्पू की पहली पत्नी का पुत्र अनीता से मम्मी ही कहता था। वह परीक्षा देने जाने से पूर्व मां के पास पैसे लेने गया। कमरे में जाकर उसकी चीख निकल गई और वह बाहर की ओर भागा। अंदर कमरे में अनीता अपने दुपट्टे का फंदा गले में डाल कर झूल गई थी। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सुबह नौ बजे सूचना मिलने पर मुरादाबाद से मृतका की मां आशा व बड़ा भाई मनोज भी आ गए। उसने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई मनोज ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, हालांकि अन्य परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे थे। ना ही कोई तहरीर दी गई है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *