बहराइच के झिंगहा घाट पर शांति यादव डिग्री कॉलेज में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने पंचदीप प्रज्वलित किया। इस मौके पे प्रज्ञा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज मोदी जी ने ग्रामीण छात्रों एवम छात्राओं को ऐसा मौका दिया है कि वो समाज के साथ कंधे से कंधा मिला के चल सकते हैं। सेंटर की व्यवस्था को देख कहा कि वाकई में लग रहा है कि रामा इंफोटेक द्वारा इतनी उच्च स्तरीय व्यवस्था की है जिसे शब्दो मे बया नही किया जा सकता और जब मैं मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रही थी तो इतनी व्यवस्थाएं नही थी। यहां के बच्चो का आत्मविश्वाश देख के लग रहा है केंद्र प्रमुख क्षितिज, मास्टर ट्रेनर राहुल जी ने काफी मेहनत से बच्चो को प्रशिक्षित किया कर रहे है। अंत मे बच्चो ने दीप प्रज्वलित कर यह संदेश दिया कि महिलाये कोमल है कमजोर नही। इस मौके पे मंशाराम यादव जी, आई टी हेड शशांक दुबे जी मास्टर ट्रेनर राहुल वर्मा जी एम आई एस मैनेजर निहारिका गुप्ता जी शिक्षक आदिल जी ऋषभ शर्मा, कृतिका गुप्ता जी, पूर्णिमा मिश्र जी वार्डन दीलिप उपाध्याय अनिता जी निशानी पंकज शर्मा आफिस अस्सिस्टेंट त्रिलोचन गोस्वामी मुख्य सहायक मुचकुंद शर्मा एवम प्रशिक्षक आदि सम्मलित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






