बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये कड़े दिशा- निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय श्री अजय प्रताप व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय श्री त्रंयम्बकनाथ दुबे के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा टीम गठित कर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 06.03.2019 को टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 113/19 धारा- 302/120 बी भा0द0वि0 की विवेचना में सी0डी0आर0 व सी0सी0टी0वी फुटेज व परिस्थिति जन्य साक्ष्य से अभियुक्तगण 01. इरफान रजा पुत्र उस्मान नि0- ग्राम ककरी बनकटी थाना- नानपारा जनपद- बहराइच 02. वसीम रजा पुत्र अब्दुल जलील नि0- नेपालगंज जिला बांके राष्ट्र- नेपाल 03. उम्मे सलमा पुत्री फरीद नि0- कोरियन बनकटी थाना- नानपारा जनपद- बहराइच के नाम प्रकाश में आए। विवेचनाक्रम में टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर अभियुक्तगण इरफान रजा व वसीम रजा को इमामगंज चौराहा कस्बा नानपारा से व अभियुक्ता उम्मे सलमा को उसकी ससुराल मो0 इमामगंज थाना- दरगाह शरीफ जनपद- बहराइच से दि0- 06.03.2019 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण ने पूँछताछ में जुर्म स्वीकार कर फरीद अहमद की हत्या दि0- 02/03.03.2019 की रात्रि में सुनियोजित ढ़ंग से करना स्वीकार किया। हत्या का कारण पूँछने पर इरफान रजा ने बताया कि वह फरीद की पत्नी उम्मे सलमा को बहुत प्यार करता है और उसका उससे काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है, एंव मोबाइल पर वह उससे बराबर बातें करता था। उम्मे सलमा के घरवालों ने उसकी शादी बिना उम्मे सलमा की मर्जी के फरीद अहमद से कर दी थी। इसी कारण इरफान रजा ने अपने साथी वसीम रजा के साथ मिलकर उम्मे सलमा से बात कर फरीद अहमद की हत्या की योजना बना डाली थी। दि0- 02/03.03.2019 की रात्रि को इरफान रजा व वसीम रजा मोटर साइकिल से नानपारा से मोहल्ला इमामगंज मृतक के घर के नजदीक स्थित ग्राउण्ड़ मे आकर फरीद अहमद को समान रखने के बहाने बुलाकर पीछे से बांका से उसके गले पर वार कर व अन्य घातक चोट पहुँचाकर जान से मार दिया था। हत्या के पश्चात वापसी के समय वही बस स्टैण्ड़ के पीछे झाड़ियों में आला कत्ल बांका, छूरी व फरीद अहमद का मोबाइल फेंक दिया था। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर भिन्गा बस स्टैण्ड़ पर आकर जनता के गवाहान श्री मो0 इरफान व श्री लियाकत अली की उपस्थिति में बस स्टैण्ड़ के पीछे झाड़ियों में इरफान रजा ने आला कत्ल एक अदद बांका व वसीम रजा ने एक अदद छूरी समय 07.00 बजे निकालकर बरामद कराया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को पेशी हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण :-*
01. इरफान रजा पुत्र उस्मान नि0- ग्राम ककरी बनकटी थाना- नानपारा जनपद- बहराइच
02. वसीम रजा पुत्र अब्दुल जलील नि0- नेपालगंज जिला बांके राष्ट्र- नेपाल
03. उम्मे सलमा पुत्री फरीद नि0- कोरियन बनकटी थाना- नानपारा जनपद- बहराइच
*गिरफ्तारी टीम का विवरणः-*
01. प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
02. व0उ0नि0 विजय कुमार सिंह, थाना दरगाह शरीफ, बहराइच
03. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
04. उ0नि0 मनोज कुमार थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
05. का0 लवकुश, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच 06. का0 मो0 फहीम, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
07.का0 पंकज मौर्या, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
*बरामदगी:-*
आलाकत्ल एक अदद बांका, एक अदद छूरी व मोटर साइकिल सं0- UP40X9359 व 2 अदद मोबाइल सेट
*अभियुक्त इरफान रजा के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0- 113/19 धारा- 302/120 बी भा0द0वि0
02. मु0अ0सं0- 116/19 धारा 4/25 A. Act
*अभियुक्त वसीम रजा के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0- 113/19 धारा- 302/120 बी भा0द0वि0
02. मु0अ0सं0- 117/19 धारा 4/25 A. Act
*अभियुक्ता उम्मे सलमा के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0- 113/19 धारा- 302/120 बी भा0द0वि0
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






