Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 1, 2025 5:39:16 AM

वीडियो देखें

रू. 7701.480 लाख लागत 272 सम्पर्क मार्ग योजनाओं का सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

रू. 7701.480 लाख लागत 272 सम्पर्क मार्ग योजनाओं का सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

बहराइच 01 मार्च। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित सहारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकसभा बहराइच एवं कैसरगंज अन्तर्गत जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण, विशेष मरम्मत, नवनिर्माण तथा अनजुड़ी बसावट योजना के तहत प्रस्तावित कुल 272 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 430.459 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 7701.480 लाख है, का शिलान्यास किया। शिलान्यास के पश्चात सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व गणमान्यजन के साथ शिलान्यास स्थल पर लगाये गये शिलालेखों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राजस्व एवं वित्त (एमओएस) श्रीमती अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा अक्षयवर लाल गौड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जे.पी. तिवारी व अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रान्तीय खण्ड के ए.के. वर्मा व अन्य अधिकारी, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यों में लोकसभा बहराइच अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बहराइच के कुल 45 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 67.832 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 967.540 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 19 कार्य जिसकी लम्बाई 25.240 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 261.250 लाख तथा विशेष मरम्मत के 26 कार्य जिसकी लम्बाई 42.592 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 706.290 लाख है। विधानसभा क्षेत्र बलहा के कुल 16 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 30.015 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 459.440 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 09 कार्य जिसकी लम्बाई 22.215 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 241.730 लाख, विशेष मरम्मत के 06 कार्य जिसकी लम्बाई 7.550 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 203.980 लाख तथा नवनिर्माण का 01 कार्य जिसकी लम्बाई 0.250 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 13.730 लाख है।

इसी प्रकार लोकसभा कैसरगंज अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के कुल 59 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 96.672 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 2101.850 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 21 कार्य जिसकी लम्बाई 26.472 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 259.470 लाख, विशेष मरम्मत के 33 कार्य जिसकी लम्बाई 55.000 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 851.500 लाख तथा नवनिर्माण का 05 कार्य जिसकी लम्बाई 15.200 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 990.880 लाख है। लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र महसी के कुल 24 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 43.454 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 909.530 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 10 कार्य जिसकी लम्बाई 17.600 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 181.570 लाख, विशेष मरम्मत के 13 कार्य जिसकी लम्बाई 25.654 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 716.030 लाख तथा नवनिर्माण का 01 कार्य जिसकी लम्बाई 0.200 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 11.930 लाख है।

इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र मटेरा के कुल 37 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 57.034 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 1270.290 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 11 कार्य जिसकी लम्बाई 21.939 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 434.930 लाख, विशेष मरम्मत के 25 कार्य जिसकी लम्बाई 34.695 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 814.340 तथा अनजुड़ी बसावट योजना का 01 कार्य जिसकी लम्बाई 0.400 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 21.020 लाख है। विधानसभा क्षेत्र नानपारा के कुल 24 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 34.898 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 521.470 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 09 कार्य जिसकी लम्बाई 7.433 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 74.090 लाख तथा विशेष मरम्मत के 15 कार्य जिसकी लम्बाई 27.465 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 447.380 है।

इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के कुल 67 कार्यों जिनकी कुल लम्बाई 100.554 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 1471.360 लाख है। जिसमें सामान्य मरम्मत से नवीनीकरण के 15 कार्य जिसकी लम्बाई 16.370 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 163.610 लाख, विशेष मरम्मत के 50 कार्य जिसकी लम्बाई 82.784 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 1211.300 लाख तथा नवनिर्माण का 02 कार्य जिसकी लम्बाई 1.400 कि.मी. तथा अनुमानित लागत रू. 96.450 लाख है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *