बहराइच 14 फरवरी। शून्य लागत प्राकृतिक कृषि विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु कार्यशाला आयोजन की मांग को दृष्टिगत रखते हुए 22 फरवरी 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पद्मश्री सुभाष पालेकर जनपद के किसानों को शून्य बजट (ज़ीरो लागत) खेती के गुर सिखायेंगे।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डा. आर.के. सिंह ने बताया कि उत्पादन लागत में कमी लाकर कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी, गुणवत्तायुक्त उत्पादन प्राप्त करने तथा प्राकृतिक संसाधनों यथा-भूमि जल एवं वायु के संरक्षण आदि उद्देश्यों के दृष्टिगत पद्मश्री सुभाष पालेकर के नेतृत्व में संचालित अभियान का अनुसरण करते हुए जनपद के कुछ किसान शून्य लागत की प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। डा. सिंह ने बताया कि जनपद में आयोजित किसान दिवसों, कृषि गोष्ठियों/मेलों में किसानों द्वारा शून्य लागत प्राकृतिक कृषि विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु कार्यशाला आयोजन की मांग को पूरा करने के लिए 22 फरवरी 2019 को विकास भवन सभागार में शून्य बजट (ज़ीरो लागत) खेती के सम्बन्ध में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पदम्श्री सुभाष पालेकर के साथ-साथ शून्य लागत कृषि में प्रशिक्षण प्राप्त कृषकों, अन्य प्रगतिशील कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों तथा सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






