बहराइच 13 फरवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वाधान में तहसील विधिक सेवा समिति महसी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय गुलालपुरवा में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बसन्त कुमार जाटव की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि श्री जाटव द्वारा वाहन अधिनियम की जानकारी दी गयी। उन्होने लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, सुलह समझौता केन्द्र एवं नालसा द्वारा संचालित स्कीमो के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने हेतु तहसील विधिक सेवा समिति को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में नालसा द्वारा संचालित स्कीमों, लोक अदालतों, मध्यस्थता एवं सुलह-समझौता केन्द्रों के माध्यम से विवादो के निपटारे एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करायी जा रही निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा के विषय में विस्तृत जानकारी दी और उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु तहसील विधिक सेवा समिति को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में मसूद आलम ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान मौजूद लोगों द्वारा दिए गये लिखित प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद कुमार सिंह ने प्रवासी श्रमिको को होने वाली समस्याओं के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होने अपने सेवा केन्द्र के माध्यम से अप्रवासी श्रमिकों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं एंव येाजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रजनीश तिवारी समन्वयक टीएलसी रहे। उन्होने टाटा द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






