वसंत पंचमी के अवसर पर रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रेलवे ने कुंभ मेले के इस आखिरी शाही स्नान पर्व के अवसर पर समय सारिणी के हिसाब से 30-30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी है। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन से 15, नैनी, इलाहाबाद छिवकी, झूंसी से दो-दो, प्रयाग जंक्शन से आठ एवं इलाहाबाद सिटी से एक स्पेशल ट्रेन का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। बाकी ट्रेनों का संचालन भीड़ के हिसाब से रेलवे करेगा।
दस और 11 फरवरी को इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें एवं उनका समय
फतेहपुर सुबह 05.00, सुबह 10.15 बजे
कानपुर सुबह 06.30, अपराह्न 02.15, शाम 04.45, रात 08.15 बजे
दीनदयाल उपा. सुबह 06.00, सुबह 07.30, मध्याह्न 12.00, शाम 06.30, रात 09.00 बजे
चोपन अपराह्न 03.00 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा अपराह्न 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से
सतना अपराह्न 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
झूंसी से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ सुबह 11.05 बजे
फैजाबाद अपराह्न 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 08.25 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या दिन 12.30 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर दिन 01.45
बसंत पंचमी के अवसर पर रेलवे अगले तीन दिन एक नई व्यवस्था करने जा रहा है। इस दौरान शाम के समय जंक्शन से रवाना होने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दुरंतो और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस की रवानगी के एक घंटे पहले ही आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को जंक्शन में प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था नौ से 11 फरवरी तक लागू रहेगी। इस व्यवस्था के तहत प्रयागराज के सभी आरक्षित यात्री रात 8.30 बजे के बाद ही जंक्शन पहुंचे। क्योंकि इसकी रवानगी का वक्त रात 9.30 बजे है।
इलाहाबाद-आनंद विहार स्पेशल के यात्रियों को शाम सात बजे से पहले, इलाहाबाद-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस के यात्रियों को रात 09.30 बजे, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस के सभी आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को रात 10.30 एवं हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों को रात 9.30 बजे से जंक्शन में प्रवेश दिया जाएगा। इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने इसकी पुष्टि की है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






