भूमि पैमाइश के दौरान महिलाओं व ग्राम प्रधान तथा राजस्व टीम के बीच हुए विवाद में एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने हेतु लेखपाल व ग्राम प्रधान संघ आमने सामने।
प्रधान संघ के नेतृत्व में प्रधानो ने खंड विकास कार्यालय में पहुंच आरोपित लेखपाल पर काजायेगी। हेतु किया प्रदर्शन।
लेखपाल संघ ने थाने में पहुंच प्रधान के खिलाफ की कार्यवाही की मांग
मिहींपुरवा(बहराइच)- मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड मिहींपुरवा के ग्राम सोंगवा में शौचालय जांच को लेकर ग्राम प्रधान व राजस्व कर्मी के बीच पिछले दिनो हुआ मामूली विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है।
बीते 7 जनवरी को ग्राम सोंगवा के मजरा खड़ैचा में शौचालय निर्माण हो रहे भूमि की पैमाइश करने गये लेखपाल मैकू लाल से मौजूदा ग्राम प्रधान मायादेवी का किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं सहित वाद विवाद हो गया था। जिसके बाद मामला थाना मोतीपुर पहुंचा था।
इसी मामले को लेकर लेखपाल संघ व प्रधान संघ दोनो एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज करवाने हेतु लामबंद हो रहे है।
ग्राम सोंगवा की प्रधान व प्रधान संघ की अध्यक्ष माया देवी ने मोतीपुर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि गांव में पैमाइश हेतु आये हल्का लेखपाल मैकूलाल व कानूनगो अशोक श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीण महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मेरे पहुंचने व विरोध करने पर उन्होंने मेरे साथ भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। जिसे लेकर हमारा पूरा प्रधान संघ आक्रोशित है। किसी भी प्रधान का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस संदर्भ में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम सभी प्रधान तहसील मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे।
उक्त ममले के सम्बन्ध में लेखपाल संघ का कहना है। कि अभिलेख में मुख्य मार्ग के रुप में दर्ज भूमि पर ग्राम प्रधान की ओर से कई लोगों के शौचालय बनवा दिए गए थे। इसी के संदर्भ में निस्तारण में हल्का लेखपाल स्थलीय जांच हेतु मौके पर गया था। किंतु ग्राम प्रधान की ओर से दबंगई दिखाते हुए लेखपाल को मौके पर जांच नहीं करने दी गई। तथा उसके अभिलेख भी छीन लिये गए।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि उक्त प्रकरण के संदर्भ में थाना मोतीपुर को अवगत करा दिया गया है। यदि मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया तो मंगलवार से सभी लेखपाल धरना देने पर विवश होंगे।
उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है तहसीलदार मिहींपुरवा को जांच सौपी गयी है जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी पक्ष दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






