सिद्धार्थनगर/खेसरहा। उदघाटन कार्यक्रम के बाद सांसद का काफिला रवाना होने के लिए निकल ही रहा था कि जन्नत नामक एक युवक ने सांसद को रोककर अपनी फ़रियाद कही। जिसमे जन्नत हुसैन पुत्र मो हबीब ने अपनी समस्या सांसद को बताई। जन्नत के पिता हबीब ने 23 अगस्त जन्मआष्ट्मी के रात को जन्नत को चाक़ू और उसकी पत्नी शकीना खातून को लाठी डंडे से मारा था। इस मामले में खेसरहा थाने में एनसीआर भी दर्ज है। लेकिन आज तक इस मामले की कोई कार्यवाही नही हुई। जन्नत के पिता हबीब ने तीन शादी की है जिसमे जन्नत पहली पत्नी का लड़का है। हबीब उसे उसका हक नही दे रहे हैं। और अपनी सारी प्रोपर्टी अपनी तीसरी बीबी इन्नललजी को हिब्बानामा कर दिए हैं। ताकि जन्नत को हिस्सा न मिले। जन्नत की बाते सुनकर सासंद ने इस मामले में थानाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह को तुरंत तहरीर लेकर कार्यवाही करने को कहा।
जन्नत से बात करने पर जन्नत ने बताया कि मेरी सुनवाई कही नही हो रही है। सांसद जी जिस प्रकार मिझसे मिले शायद अब मेरा काम हो जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






