Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Wednesday, July 22, 2026 4:52:59 AM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरी I महिला के साथ वकील को पकड़ा, जमकर हंगामा

लखीमपुर खीरी I महिला के साथ वकील को पकड़ा, जमकर हंगामा
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी I कस्बे के एक मोहल्ला में रहने वाले एक अधिवक्ता के घर में अचानक पुलिस ने छापा मार दिया। पुलिस महिला व अधिवक्ता को पकड़ कर ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। कस्बे के लोग व तमाम अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर अधिवक्ता को छोड़ने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। महिला जमीन संबंधी मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता से मिलने पहुंची थी।

बताया जाता है कि पड़ोसी जिले की रहने वाली एक महिला जमीन संबंधी मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता से मिलने गई थी। रविवार को उसे बुलाया गया था। बताया जाता है कि महिला अपने परिजनों को सूचना दे दी। परिजनों ने फोन से पुलिस को बताया। उधर अधिवक्ता के घर से चीख-पुकार आदि होने पर मोहल्ले के लोगों ने डायल-100 को फोन कर दिया। साथ ही सीओ को भी सूचना दी गई। सीओ के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और घर में छापा मार दिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। इस बीच सूचना पाते ही तमाम अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और अधिवक्ता को छोड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। वकीलों का कहना था अधिवक्ता को फर्जी फंसाया जा रहा है। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। देर शाम तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी को गलत नहीं फंसाया जाएगा।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *