Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 7:31:43 PM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरी I गिरफ्तारी से भड़की किसान यूनियन, कहा-फंसाया गया

लखीमपुर खीरी I गिरफ्तारी से भड़की किसान यूनियन, कहा-फंसाया गया
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी I वीडीओ प्रकरण में किसान नेता की गिरफ्तारी पर भारतीय किसान यूनियन भड़क उठी है। यूनियन ने शनिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान नेताओं में लिखा है कि वीडीओ त्रिवेंद्र सुसाइड मामले में पुलिस ने जिस राम सिंह वर्मा को जेल भेजा है, वह पूरी तरीके से निर्दोष हैं।

किसान नेताओं का कहना है कि राम सिंह वर्मा उनके संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। उनका उस संगठन से कोई लेना देना नहीं है। जिसके कार्यक्रम में वीडीओ को अपमानित किया गया। एसपी ने पूरे मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

भाकियू मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने बताया कि खीरी पुलिस ने वीडीओ त्रिवेंद्र सुसाइड मामले में जिस रामसिंह वर्मा को जेल भेजा है। वह रामसिंह वर्मा कोटखेरवा थाना हैदराबाद के रहने वाले हैं। यह राम सिंह वर्मा उनके संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि राम सिंह वर्मा पिछले तीन सालों से बीमार चल रहे हैं। इसलिए वह संगठन में सक्रिय नहीं है। पिछले तीन सालों से रामसिंह ने किसी भी धरना और कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। रामसिंह वर्मा का त्रिवेंद्र से कोई लेना देना नहीं था और न ही उनकी कभी त्रिवेंद्र से फोन पर बात हुई।

पुलिस ने राम सिंह को गलत जेल भेज दिया है। उन्होंने मांग है कि जांच कर राम सिंह को रिहा किया जाए। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिस कार्यक्रम में वीडीओ को अपमानित किया गया, वह कार्यक्रम दूसरे किसान संगठन का है। उससे उनके संगठन या राम सिंह का कोई लेना-देना नहीं है। मुकदमे में जिस राम सिंह वर्मा को नामजद किया गया है। वह रामसिंह उनके संगठन का कोई व्यक्ति होगा। भाकियू नेताओ ने कहा कि वीडीओ के साथ गलत हुआ है। किसी को कोई हक नहीं कि वह किसी अधिकारी या कर्मचारी को मंच पर बुलाकर बेइज्जत करे।

संगठन ने मांग की है कि इस घटना के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बाबा सरबजीत सिंह, प्रदेश सचिव उमेश पांडे, जिला अध्यक्ष पीलीभीत सतविंदर सिंह, प्रभारी शाहजहांपुर मनजीत सिंह, मंडल सचिव इमरान और मंडल उपाध्यक्ष आजाद अंसारी समेत तमाम किसान नेता मौजूद रहे।

गोला तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग भारतीय किसान यूनियन ने गोला तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग की है। मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि जिस कार्यक्रम में वीडीओ त्रिवेंद्र को अपमानित किया गया। उस कार्यक्रम में गोला तहसीलदार नेताओं की तरह मंच पर बैठे हैं और अपने ही कर्मचारी पर हंस रहे हैं। जबकि उनको उन लोगों को रोकना चाहिए था जो वीडीओ का मजाक उड़ा रहे हैं। वह भी इस घटना में उतने ही दोषी हैं, जितने कि बाकी आरोपी। हरनाम सिंह वर्मा ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करें और उनको जेल भेजें। साथ ही गोला तहसीलदार पर भी कार्रवाई हो।

जिससे पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। आरोपी प्रधान पति भेजा गया जेल, चार अभी भी फरारलखीमपुर खीरी। हिन्दुस्तान संवादवीडीओ त्रिवेंद्र सुसाइड प्रकरण में पुलिस ने पांचवे आरोपी प्रधान पति जुबैर अहमद को भी जेल भेज दिया है। जुबैर शुक्रवार की रात गिरफ्तार हुआ था। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उनको भी पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। गोला ब्लाक में तैनात वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लखीमपुर शहर के मोहल्ला शिवसागर कालोनी में पांच सितंबर की सुबह उनका शव रस्सी से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके अनुसार त्रिवेंद्र ने भाकियू नेता और ग्राम प्रधानों से तंग आकर सुसाइड किया है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांचवे आरोपी रसूलपुर ग्राम प्रधान पति जुबैर अहमद को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने जुबैर को जेल भेज दिया। इस घटना का मुख्य आरोपी भाकियू लोकतांत्रिक का प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम किशोर शुक्ला उर्फ श्यामू, मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला और देवरिया ग्राम प्रधान पुत्र हरदेव सिंह उर्फ पप्पू अभी भी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अभी भी नहीं लौटी पुलिस की टीमें::फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिन पुलिस टीमों को लगाया गया है। वह टीमें लखीमपुर, लखनऊ और हरदोई में छापेमारी कर रही हैं। लेकिन अभी तक किसी को भी सफलता नहीं मिली है और न ही कोई टीम वापस आई है। सभी टीमें आरोपियों की तलाश में खाक छान रही हैं।

एनबीडब्ल्यू लेने में जुटी पुलिस::फरार आरोपियों का एनबीडब्ल्यू लेने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शनिवार को पुलिस इसके लिए कोर्ट पहुंची। लेकिन अभी तक पुलिस को फरार आरोपियों का एनबीडब्ल्यू (गैरजमानतीय वारंट) नहीं मिल पाया है। पुलिस अपने प्रयास में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पुलिस फरार आरोपी का एनबीडब्ल्यू ले लेगी। इसके बाद आरोपियों को बचने की जो उम्मीद होगी वह भी खत्म हो जाएगी। इसे आरोपियों को गिरफ्तारी करना थोड़ा आसान हो जाएगा। पुलिस का मानना है कि इससे जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *