Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:19:57 PM

वीडियो देखें

सिद्धार्थनगर। ट्रैफिक नियम को ताख पर रख मनमौजी बने लोग

सिद्धार्थनगर। ट्रैफिक नियम को ताख पर रख मनमौजी बने लोग
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार विकास शुक्ल की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर/खेसरहा। सरकार ने भले ही ट्रैफिक नियमों को सख्त कर दिया हो पर क्षेत्र में इसका असर देखने को नही मिल रहा है। लोग बिना हेलमेट के सवारी करते देखे जा सकते हैं। क्षेत्र में हेलमेट नही तो पेट्रोल नही मुहीम का असर भी फीका पड़ने लगा है। पेट्रोल पम्पों पर लोग पेट्रोल लेने जाते तो है पर हेलमेट नही होने पर किसी से हेलमेट मांग कर पेट्रोल भरवा लेते हैं। क्षेत्र में नाबालिक बच्चे भी आपको बाईक चलाते आसानी से दिख जाएंगे। ट्रैफिक के नए नियम के अनुसार नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर गाड़ी मालिक और नाबालिग के अभिभावक दोनों दोषी माने जाएंगे इसकी परवाह किये बिना ये बच्चे बिना किसी रोक टोक के सड़क के नियमों की लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये नाबालिक अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं साथ में राहगीरों के लिए भी ख़तरा उत्पन्न कर रहे हैं। जिम्मेदार खामोश हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *