लखीमपुर खीरी| में सरकार ने जिले में 47 लाख पौधे लगाने का खीरी जिले को लक्ष्य दिया गया। इसके लिए हर ग्राम पंचायत को लगभग तीन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। ग्राम पंचायतों में यह पौधे लगाने के लिए मानीटरिंग की गई। जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी जिले में आए। लेकिन भानपुर ग्राम पंचायत में अफसरों की नजर नहीं पड़ी। यहां पंचायत भवन में रखे-रखे ही सैकड़ों पौधे सूख गए। हालांकि जिले के जिम्मेदार अफसर बताते हैं कि जो लक्ष्य दिया गया था वह पूरा हो गया। प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण महाकुंभ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिलों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। खीरी जिले में लगभग 47 लाख पौधे लगाने का दावा अफसर कर रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों से जो मामले आ रहे हैं उससे अभियान की कलई खुल रही है। भानपुर ग्राम पंचायत में पौधे लगाने के लिए लक्ष्य दिया गया। पौधे भी पहुंच गए और यहां के पंचायत भवन में यह पौधे रख दिए गए। यहां रखे-रखे ही सैकड़ों पौधे सूख गए। बताया जाता है कि पंचायत ने कुछ जगहों पर पौधे लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बाकी पेड़ यहीं पर रखे रह गए। बिना पानी के यह पौधे सूख गए। बताते चलें कि पिछले साल धौरहरा बीडीओ के आवास में सैकड़ों पौधे रखेरखे ही सूख गए थे। इनको बाद में एक तालाब के किनारे फेंक दिया गया था। इस बार भानपुर ग्राम पंचायत में यह लापरवाही सामने आई है। यह हालात तब हैं जब पौधरोपण अभियान की मानीटरिंग की गई। सभी जिला स्तरीय अधिकारी लगाए गए और जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी जिले में आए थे। लेकिन इस ग्राम पंचायत में अभियान को लेकर सवाल उठ गए। बोले डीडीओसभी ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया है। भानपुर में अगर पौधे रखे-रखे ही सूख गए हैं तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ से भी इस बारे में जानकारी ली जाएगी। अरविन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






