सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के खेसरहा ब्लॉक में आज भी हजारों लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। मामला है बेलौहा से ढुढ़नी, देउरी, देवगह के लोगो की। जिन्हें आज के दौर में भी ब्लॉक मुख्यालय पर या तो अपने साधन से जाने पड़ता है या पैदल। इस रूट पर आजादी के 72 साल बाद भी यातायात बहाल नहीं हुई है। सड़क तो पक्की बनी है लेकिन यात्री आज भी पैदल चलने को मजबूर हैं। आज तक इस रूट पर न कोई सरकारी बस है और न ही कोई प्राइवेट साधन चलता है। लोगो को सब्जी लेना हो तो भी पैदल जाना पड़ता है या कही बाहर से कोई यात्रा कर के आ रहा हो, उसे अपने गाँव साधन बुक कर के आना पड़ता है या पैदल आना पड़ता है। इस बात को लेकर यहाँ के क्षेत्रीय जनता में काफी रोष व्याप्त है। देवगह निवासी कृपाशंकर, दिनेश, बबलू, मनीष, सोनू आदि लोगो का कहना है कि हमारे गाँव से लगभग 1 किलोमीटर बेलौहा धर्मसिंघवा वाया ढु ढ नी देउरी देवगह मार्ग खड़ंजा है जो की हमारा मुख्यमार्ग है। आज तक यह सड़क पक्की नहीं हो सकी। आजादी की इतने वर्षों बाद भी हमें यातायात की लिए स्वमं पर आश्रित है या पैदल चलने को मजबूर है। यहाँ के लोगो का कहना है कि हमें उम्मीद है जल्द से जल्द इस रुट पर भी साधन उपलब्ध होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






