बहराइच 12 जनवरी। उप जिलाधिकारी पयागपुर डा. संतोष उपाध्याय को वाहनों की रूटीन जाॅच के दौरान एक ऐसा वाहन दिखायी दिया जिसमें मानों कबाड़ की तरह ठूॅस-ठूॅस कर बच्चों को भरा गया था। और उस पर सितम यह कि वाहन एल.पी.जी. से संचालित किया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि तहसीलदार शिवध्यान पाण्डेय तथा तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वाहन की रूटीन जाॅच के दौरान जब एसडीएम पयागपुर डा. उपाध्याय ने मारूति ओमिनी वैन संख्या यूपी 41 पी 0641 को जब जाॅच के लिए रोका, तो यह देखकर नज़रे फटी की फटी रह गयीं कि वाहन पर वाहन चालक के अतिरिक्त 22 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर बिठाया गया था। जाॅच के दौरान वाहन का संचालन एल.पी.जी. से पाया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा तत्काल व्यवस्था कर सभी सवार 22 बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुॅचाया गया साथ ही वाहन एवं वाहन चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






