रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इस समय चरस, स्मैक अन्य नशीले पदार्थो की तस्करी नेपाल से भारत व भारत से नेपाल को की जा रही है। जबकि सीमा क्षेत्र में जगह जगह सशस्त्र सीमा बल की चौकियां स्थापित है। पुलिस भी सीमा क्षेत्र में गश्त करती रहती है। फिर भी तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम मे रात बीती रात सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी रूपईडीहा वीओपी के जवानों व पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 किलो 150 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ ₹50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर को एनडी p s की धारा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को पुलिस व ssb की संयुक्त टीम भारत नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 652/ 14 के पास बीती रात गश्त कर रहे थे। तभी एक व्यक्त नेपाल की ओर से आता दिखाई दिया। जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान सुभाष विश्वकर्मा पुत्र गोपी विश्वकर्मा निवासी ग्राम चटकपुर धनगढ़ी वार्ड नंबर 14 मुंशी पार्टी जिला पुलिस कार्यालय कैलाली राज्य नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 389/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया। चरस पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र गुप्ता,अशोक कुमार तिवारी, व एसएसबी के उपनिरीक्षक केवलव कृष्ण,उपनिरीक्षक लखपत सिंह, व हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, सफीक मोहम्मद आदि लोग शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






