Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Sunday, October 25, 2026 2:59:02 AM

वीडियो देखें

डीएम द्वारा क्षयरोगियों को वितरण किया गया पोषण किट

डीएम द्वारा क्षयरोगियों को वितरण किया गया पोषण किट

बहराइच 24 मार्च। मातृ शिशु पोषण के लिए चलाये जा रहे पोषण प्रेरणा परियोजना के तहत आगा खान फाउंडेशन द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत ट्रिपल टी0 (टेस्ट, ट्रीट, टॉक एनीमिया) आधारित एनीमिया प्रबंधन एवं रोकथाम के अंतर्गत गर्भवती, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया की सटीक जांच एवं रोकथाम हेतु 38 डिजिटल हीमोग्लोबिन मीटर, 6450 टेस्ट स्ट्रिप्स स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये गये लाजिस्टिक (उपकरण) का कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाअधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा विकास खण्ड चित्तौरा की एएनएम श्रीमती सरस्वती मिश्रा को हीमोग्लोबीन मीटर वितरण कर उपकरण वितरण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर ग्राम रामफलीपुरवा की गर्भवती रीना देवी के हिमोग्लोबिन की जांच कर उचित सलाह भी दी गयी। इसके अलावा विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने अधिकारियों द्वारा गोद लिए गये 50 क्षयरोगियों को पोषण किट का भी वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक चित्तौरा डॉ. कुंवर रितेश एवं आगा खान फाउंडेशन से कार्यक्रम अधिकारी फसीह अहमद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *