Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:17:45 AM

वीडियो देखें

नेपालगंज पुलिस ने राझा एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद

नेपालगंज पुलिस ने राझा एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर बड़े पैमाने पर नेपालगंज से लेकर काठमांडू तक पहुंचाती जा रही है स्मैक

 

रिपोर्ट : वसीम अहमद

रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों ओर बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियां तस्करी रोकने के लिए तैनात हैं। फिर भी भारतीय क्षेत्र में स्मैक व मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय क्षेत्र से पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के बांके जिला के नेपालगंज व राजधानी काठमांडू तक मादक पदार्थों व स्मैक के तस्करों का गैंग सक्रिय है। जो भारतीय क्षेत्र से स्मैक लाकर नेपाल के विभिन्न स्थानों पर पहुंचा कर करोड़ों रुपये की काली कमाई करने में जुटे हुए है।

इस क्रम में नेपालगंज के राझा एयरपोर्ट पर बांके पुलिस मुखबिर की विशेष सूचना पर एक युवक को 64 ग्राम 7 सौ 50 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी राम प्रसाद घर्ती ने बताया कि नेपालगंज से काठमांडू जाने वाली फ्लाइट का टिकट लेकर जाने वाले बांके जिले के कोहलपुर नगरपालिका वार्ड नं 11 निवासी 25 वर्षीय रोहन शाह को तलाशी के दौरान 64 ग्राम 7 सौ 50 मिलीग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने यह भी बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्मैक बरामद की गई है। पकड़ा गया रोहन शाह नेपालगंज से काठमांडू के लिए यति एयरलाइन्स के विमान से काठमांडू जा रहा था। दो प्लास्टिक की थैलियों में उक्त स्मैक बरामद हुई है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए पकड़े गए तस्कर रोहन को गिरफ्तार कर नेपालगंज जिला बांके पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है। जहां गहन पूछताछ चल रही है।

 

 

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *