परिवाहन विभाग को प्रतिदिन लगा रहे हैं लाखों का चूना
मुख्यमंत्री के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
रिपोर्ट : वसीम अहमद
रुपईडीहा बहराइच। बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिलों के सभी अधिकारियों को अवैध स्टैंड व डग्गामार वाहनों को तत्काल हटाकर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। लेकिन भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकारी उनके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे है। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन कुछ दिन के लिए किया गया। परन्तु पुनः रुपईडीहा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में खड़े बस,डबल डेकर बस,टेबलर मिनी बसों आदि वाहनों का संचालन शुरू हो गया। बताया जाता है कि भारत नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बे में कई स्थानों से डग्गामार वाहनों का संचालन किया जा रहा है। इन वाहनों में नेपाली यात्रियों को भूसों की तरह भरा जा रहा है। और इन भोले भाले नेपाली यात्रियों से अधिक किराया भी वसूल किया जा रहा है। रुपईडीहा कस्बे के राना पिट्रोल पम्प के निकट दो स्थानों से,चकिया रोड पर स्थित ईदगाह के सामने पुराने ईंट भट्टा पर से बस, डबल डेकर बसों का संचालक किया जा रहा है। इसी प्रकार सीमांत डिग्री कॉलेज के निकट दर्जनों से अधिक प्रतिदिन टेबलर मिनी बसों का संचालन किया जा रहा है। स्टैंड संचालक इन वाहनों से अच्छा खासा कमीशन लिया जा रहा हैं। यह स्टैंड संचालक डग्गामार वाहनों पर नेपाली यात्रियों को बैठाने के लिए रिक्शा व बैट्री रिक्शा वाले दलालों को लगा रखा है। जिनको प्रति यात्री पर अच्छी कमीशन दिया जाता है। इसी क्रम में 15 सितंबर को रुपईडीहा हाईवे पर एआरटीओ ओपी सिंह ने मुम्बई से सवारी लेकर रुपईडीहा आ रही एक डबल डेकर को रोक कर चेक किया तो उसमे काफी खामियां मिलीं। इस संबंध में एआरटीओ ने बताया कि एक डबल डेकर बस को मैंने 10 अगस्त को कैंसरगंज में सीज किया था। परन्तु न्यायालय के आदेश पर यह डबल डेकर बस संख्या आर जे 20 पीए 5932 छूट गई और पुनः मुम्बई से रुपईडीहा के लिए संचालन कर रहा था। जिसे आज चेक किया तो इसमें छमता से अधिक ओवर लोडिंग, आगे व पीछे सुरक्षा प्लेट का ना होना तथा अन्य कई खामियां के कारण पुनः सीज कर इस डबल डेकर बस का नम्बर आर जे 20 पीए 5932 को रुपईडीहा पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि बस के दो ड्राईवर एक कन्डेक्टर को रुपईडीहा पुलिस को मय पेपर के साथ सौप दिया गया है। एआरटीओ के साथ अन्य सहयोगी शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






