Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 12:42:09 AM

वीडियो देखें

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
_____________ से स्वतंत्र पत्रकार _____________ की रिपोर्ट

बहराइच 30 नवम्बर। यातायात नियमों का पालन कराने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ज़िला सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी (ब्लैक स्पाट्स) अंधे मोड़ों अथवा अतिदुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रेफलेक्टिव इन्डिकेटर बोर्ड स्थापित कराये जाए तथा उस स्थान के आस-पास स्थित थानों व अस्पतालों का सम्पूर्ण विवरण जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नम्बर, स्थान, दूरी इत्यादि का भी उल्लेख किया जाय, ताकि किसी दुर्घटना के समय लोगों को बिना समय गवाये मदद मिल सके।

डीएम डॉ. चन्द्र ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि डग्गामार वाहनों के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया विद्यालयों द्वारा संचालित किए जा रहे वाहनों की सघन जांच हेतु अभियान चलाया जाय तथा अधोमानक व अनफिट वाहनों का संचालन करने वाले स्कूलों एवं कालेज़ों के विरूद्ध नियम संगत कार्यवाही अमल में लायी जाय। डीएम ने स्कूल वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय तथा वाहन संचालन तथा यातायात संकेतांकों के लिए प्रशिक्षित भी किया जाय। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी अंकुश के लिए नियमित अन्तराल पर चेकिंग अभियान संचालित किया जाय।

डीएम डॉ. चन्द्र ने जिला गन्नाधिकारी व चीनी मिल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना ढुलाई में प्रयुक्त होने वाले वाहनों पर रेफलेक्टर चस्पा कराए जाए। एनएचआई के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बहराइच-लखनऊ मार्ग पर रूकनापुर के निकट जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराए। अधि.अभि. विद्युत व नगर पालिका परिषद बहराइच के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विद्युत के पोलों तथा अन्य स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर्स एवं कटाउट को हटवाया जाय तथा ज़िम्मेदारान के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए। डीएम ने जिम्मेदारान को यह भी निर्देश दिया कि नो पार्किंग ज़ोन तथा सड़कों पर असुरक्षित ढंग से खड़े होने वाले वाहनों केे विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

डीएम डॉ. चन्द्र ने परिवहन व यातायात विभाग को निर्देश दिया कि यातायात नियमों तथा विभागीय हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी जन-जन तक पहुॅचाए जाने के उद्देश्य से वाल राईटिंग, हैण्डबिल्स, होर्डिंग्स व बैनर इत्यादि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करायें साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवस, चौपालों, शिविरों इत्यादि के अवसर पर भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी उपलब्ध करायी जाय तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में भी जागरूक किया जाय। ए.आर.टी.ओ. को निर्देश दिया गया कि हिट एण्ड रन से दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों को सोलेशियम स्कीम 1989 के अन्तर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कैथल, महसी के रामदास, पयागपुर के दिनेश कुमार, सीओ सिटी डॉ. जंग बहादुर यादव, एआरटीओ राजीव कुमार व एसपी सिंह, जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *