रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत कई सामाजिक संस्थाएं कार्यरत हैं, और ग्रामीण अंचलों में वन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक सेवाओं को अंजाम दे रहे हैं इन्हीं सामाजिक संस्थाओं में डब्ल्यू टी आई नाम की संस्था अपनी टीम के साथ सामाजिक कार्यों को कतर्नियाघाट में अपने दल बल के साथ सामाजिक कार्यों को कर रही है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में काफी समय से डब्ल्यू टी आई कार्य कर रही थी लेकिन लोगों के बीच पैठ नहीं थी लेकिन विगत वर्षों संस्था की ओर से कतर्नियाघाट में श्रुति चौहान की डब्ल्यू टी आई की ओर से कतर्नियाघाट में कार्यभार संभाला गया तभी से लोगों के बीच सामाजिक कार्यों को लेकर चाहे मानव वन्य जीव संघर्ष की बात हो या जंगली जानवरों के द्वारा किसी मानव को नुकसान पहुंचाये जाने की बात हो तत्काल डब्ल्यू टी आई की श्रुति चौहान घायल परिवारों के साथ खड़ी दिखाई दी श्रुति चौहान ने गांव में जाकर लोगों के बीच लगातार बैठक कर ग्रामीणों को पर्यावरण संबंधी जानकारी सहित वन्य जीवों से बचाव हेतु जागरूक करना लोगों के दुख सुख में हमेशा साथ खड़ी रहकर कार्य करने का अथक प्रयास किया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






