Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:30:20 PM

वीडियो देखें

गाजियाबाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : दीपक कुमार त्यागी 

स्वतंत्र पत्रकार

 

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गाजियाबाद के नेतृत्व में अवैध मदिरा की विक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक 1 दिसंबर 2024 को आबकारी टीम गाजियाबाद एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से इस्लामनगर, नया बस अड्डा ,केला भट्ठा आदि स्थानों पर दविश दी गई। दबिश के दौरान साईं उपवन अंडरपास के पास एक अभियुक्त मोनू पुत्र यासीन निवासी पसोंडा थाना टीला मोड़ जनपद गाजियाबाद के कब्जे से 80 पौवे क्रेजी रोमियो ब्रांड विदेशी मदिरा ,सभी अरुणाचल प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु अनुमन्य, बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 63 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *