रिपोर्ट : रियाज अहमद
बहराइच। कतर्नियाघाट जंगल जंगल के निकट बसे गांवों में ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। वन कर्मी उसे रेंज कार्यालय लेकर आए। स्वास्थ्य जांच के बाद घने जंगल में छोड़ने की तैयारी बन रही है।
जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्टा बरगदहा गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान थे। करीब एक हफ्ते पहले तेंदुए ने दिन दहाड़े हमला कर करीब 5 ग्रामीणों को घायल कर दिया था। जिसमें दो ग्रामीणों का इलाज जिला अस्पताल बहराइच में हुआ। इस तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत थे लगातार बढ़ रहे हमले को देखते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास में ही स्थित गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया था। वन विभाग की टीम लगातार गांव के आसपास गश्त भी कर रही थी। बुधवार रात में करीब 11 बजे के आसपास तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में फंस गया। मौके पर मौजूद वनकर्मियों ने तेंदुए को रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात तेंदुए को पकड़े जाने से ग्रामीणों का अमन चैन बहाल हो गया उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इस तेंदुए को घने जंगलों में छोड़ा जाएगा। तेंदुए को गांव निवासी बेचेलाल के खेत में पिंजरा लगाकर कैद किया गया बतादें की यह मादा तेंदुआ है जिसका वजन 45 किलो है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






