Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:51:02 PM

वीडियो देखें

गोंडा/संदिग्ध हालात में मिला मजदूर का शव

गोंडा/संदिग्ध हालात में मिला मजदूर का शव

परसपुर (गोंडा)। परसपुर-बालपुर मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में एक मजदूर का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के डोमा कल्पी निवासी काबुल सिंह ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम कटकरुआ निवासी सीसा सिंह (55) पिछले दो माह से उनके यहां रहकर मजदूरी करते थे। वह 18 जनवरी को अपने घर जाने की बात बता कर यहां से निकले थे काबुल सिंह ने बताया कि दूसरे दिन सुबह तकरीबन 9 बजे उनको सूचना मिली कि वह सड़क किनारे गड्ढे में पड़े हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो शव परसपुर-बालपुर मार्ग पर ग्राम टिकुलिहन पुरवा व कठौवापुल के बीच सड़क किनारे नाले में भरे पानी में पड़ा हुआ था। मौके पर सीओ करनैलगंज कृपाशंकर कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *