जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई से बृजमनगंज रोड पर लालपुर के पास रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई। आज शाम करीब 5 बजे कोल्हुई बृजमनगंज रोड पर बुलोरो ने बाइक सवार को जबरजस्त टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में गोरखपुर इलाज के लिये ले जाया गया ,जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम फैजान है जो शाहजहांपुर जिला थाना निगोइ गांव जिन्दपुरा का निवासी हैं। और वह महराजगंज जनपद में ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का कार्य करता था। और वह कोल्हुई थाना क्षेत्र में रायपुर पंडित के पास एक भट्टे पर रहकर अपना ठेकेदारी का कार्य करता था। इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दिया गया है शव को उनके गांव पहुंचाने के लिए भेजने का कार्य किया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






