Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:50:34 PM

वीडियो देखें

अयोध्या।  दूसरी महिला को खड़ा करके मुख्तारनामा लिखाने के बाद बैनामा किए जाने के चर्चित मामले मे वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

अयोध्या।  दूसरी महिला को खड़ा करके मुख्तारनामा लिखाने के बाद बैनामा किए जाने के चर्चित मामले मे वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रवि प्रताप सिंह की रिपोर्ट

अयोध्या। उपनिबंधक कार्यालय बीकापुर में दूसरी महिला को खड़ा करके मुख्तारनामा लिखाने के बाद बैनामा किए जाने के चर्चित मामले मे वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चालान कर दिया जबकि एक आरोपी को इसके पूर्व भी पुलिस जेल भेज चुकी है। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेसरा ताजपुर निवासी विजय प्रसाद पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 5 आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि 5 जनवरी 2019 को मेरी मां मालती के स्थान पर किसी अन्य अज्ञात महिला को उप निबंधक कार्यालय में उपस्थित करवा कर मुख्तारनामा करवाया गया। मामले में पीड़ित द्वारा मुख्तारनामा लेखक सहित कुछ अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। मामले में एक आरोपी लाल बहादुर मिश्र निवासी गंडई को कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। एसएसआई इरफान अली ने बताया कि शनिवार को दो अन्य आरोपी कलपू निवासी मोहतसिमपुर कोतवाली नगर अयोध्या, तथा बुद्धि राम निवासी कछौली कोडरा कोतवाली नगर अयोध्या को गिरफ्तार किया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *