Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 11:09:30 AM

वीडियो देखें

उच्च न्यायालय के आदेश पर हटवायी गयी अवैध सब्ज़ी मण्डी

उच्च न्यायालय के आदेश पर हटवायी गयी अवैध सब्ज़ी मण्डी

बहराइच 22 जून। कृषि उत्पादन मण्डी समिति बहराइच के सचिव सुभाष सिंह द्वारा जानकारी दी गयी है कि मा. उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के आदेश दिनांक 11 मार्च 2019 के अनुपालन में जिलाधिकारी शम्भु कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर बहराइच कीर्ति प्रकाश भारती, सीओ सिटी टी.पी. दुबे, सचिव मण्डी समिति सुभाष सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार, थानाध्यक्ष दरगाह, कोतवाली देहात व नगर एवं थाना रामगांव इंचार्ज पुलिस चैकी तिकोनीबाग एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में नानपारा बाईपास रोड पर संचालित अवैध सब्जी मण्डी को हटाया गया श्री सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध सब्जी मण्डी का व्यापार कर रहे व्यापारियों का माल जब्त करते हुए मण्डी स्थल में लाकर व्यापारियों के मध्य नीलामी करके प्राप्त धनराशि सरकारी खजाने में जमा कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा अवैध व्यापारियों को आगह किया गया है कि भविष्य में यदि अवैध सब्जी मण्डी का संचालन पाया गया तो सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्व सुसंगत धाराओं में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित अवैध व्यापारियों की होगी।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *