Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, June 4, 2026 8:05:31 AM

वीडियो देखें

बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

शारदा पुल के पास बाघ के देखे जाने और दो गायों का शिकार करने की जानकारी पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघ की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके झड़ियों में छिपे होने की संभावना पर ड्रोन कैमरे से भी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग सका है। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है और लोगों से उधर न जाने की अपील भी की गई है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग भीरा के वन क्षेत्राधिकारी राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि शारदा पुल के पास मार्ग पर पुलिया के नीचे बाघ होने की सूचना के साथ दो गायों के शिकार की सूचना के बाद वह 10 बजे अपनी टीम व पुलिस के साथ गए थे, जहां उसकी तलाश करनी शुरू की, लेकिन बाघ कहीं दिखाई न देने से दुधवा पार्क से ड्रोन कैमरा मंगाकर काफी देर तक उसकी तलाश चारों तरफ की गई। पर उसका पता न चलने से सभी टीमें वापस आ गईं। लोगों को एहतियात के तौर पर उस ओर न जाने की हिदायत देकर विभागीय टीमें बाघ की निगरानी के लिए लगा दी गई हैं। रेंजर ने बताया बाघ द्वारा दो गायों का शिकार करने की जानकारी तो ग्रामीण दे रहे हैं, लेकिन गाएं किसकी थीं, पता नहीं चल पाया है। संभावना है शोर शराबा सुनकर बाघ सेंचुरी की ओर वनों में चला गया, फिर भी निगरानी जारी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *