Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 4:57:31 AM

वीडियो देखें

नीर निर्मल परियोजना की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

नीर निर्मल परियोजना की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित

बहराइच 31 मई। विश्व बैंक, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहायतित ‘‘नीर निर्मल परियोजना’’ द्वारा जनपद में शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 95 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान की अध्यक्षता में 02 दिवसीय कार्यशाला/बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सीडीओ श्री चैहान ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत अंशदान जमा कराने एवं मासिक जल शुल्क लागू करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता जल निगम आर.बी. राम, जिला परियोजना प्रबन्धन इकाई के सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता रमा शंकर त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार, मोहम्मद शफी, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव तथा प्रधानगण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *