महराजगंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार आफताब आलम ने कई कस्बा व गांव में जनसम्पर्क कर लोगों से कहा 23 मई को भाजपा के जाने के बाद जनता के अच्छे दिन आने वाले हैं।
बुधवार को उसका बाजार, खेसरहा, मिठवल, डुमरियागंज, भुतहिया भुतहवा आदि स्थानों पर जनसम्पर्क किया। कहा मोदी जी का नारा था कि 'अच्छे दिन आएंगे' मगर नही आया। अपने भाजपा के सांसद ही नही देश का कोई भाजपा सांसद नही पाया। इसलिए देश ने इनको नकारना शुरू कर दिया है। आलम ने कहा मोदी जी अगर देश का विकास किए हैं तो वे देश को बताते क्यों नहीं। क्या घोषणा के मुताबिक वादों को पूरा किए। कहा सांसद महोदय के वादे कहां हैं। जनपद में स्किल सेंटर, पॉलिटेक्निक स्कूल और पांच साल में नदियों पर कितने पुल बनवाए। क्यों नहीं जनता से बता रहे हैं। पीआर आजाद, राममिलन भारती, दिनेश चन्द्र गौतम, रामयज्ञ गौतम, पेशकार पासवान, आशिक अली, अकबाल अहमद, शमीम अहमद, राममिलन भारती, मुनीराम राजभर, सैय्यदा खातून, रामकिशोर, तैय्यब अली, ईरफान मिर्जा, अबरार हुसेन, राजेश पासवान, सत्येन्द्र, राजेंद्र, कमल, महमूद अली शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






