Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 10:54:49 PM

वीडियो देखें

लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार समेत तमाम अनुमतियों के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन 

लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार समेत तमाम अनुमतियों के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन 

संभल। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार समेत तमाम अनुमतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। जिनके सत्यापन के लिए प्रत्येक विधानसभा में बनाई गई एकल खिड़की सेल के अधिकारी सत्यापन करने के बाद अनुमति प्रदान करेंगे। जिसके लिए गुन्नौर विधानसभा में तीन एकल खिड़की सेल का गठन कर तीनों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्विघ्न सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और अभ्यर्थियों के लिए चुनाव संबंधी कार्य, प्रचार-प्रसार, जनसभाओं, जुलूस और रैलियों के अलावा वाहन व लाउडस्पीकर आदि की अनुमति के लिए निर्वाचन आयोग वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बनाए गए एकल खिड़की सेल के प्रभारी सहायक प्रभारी के साथ उनका सत्यापन करने के बाद अनुमति प्रदान करेंगे। गुन्नौर विधानसभा के लिए तीन प्रभारी अधिकारी और साथ सह प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देश के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुन्नौर ने बदायूं लोकसभा के अंतर्गत आने वाली गुन्नौर विधानसभा लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन एकल खिड़की सेल बनाए गए है। जिसमें गुन्नौर के तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करम सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी जयंती प्रसाद गुप्ता और खंड विकास अधिकारी रामसेवक को एकल खिड़की सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इन तीनों एकल खिड़की सेल में सहायक प्रभारी के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग महेंद्र प्रताप सिंह, बबराला विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता पंकज शर्मा, बबराला के अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अधिकारी नारायण सिंह, नगर पंचायत गुन्नौर के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक पूनम यादव और संभागीय परिवहन विभाग के पीटीओ रमेश चंद प्रजापति को नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *