Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, October 20, 2026 10:22:18 AM

वीडियो देखें

लालू के परिवार से पारिवारिक संबंध है निमंत्रण मिलते ही सीधे मुंबई से चलाआया, जेडीयू की इफ्तार पार्टी में नहीं जाऊंगा :शत्रुघ्न सिन्हा

लालू के परिवार से पारिवारिक संबंध है निमंत्रण मिलते ही सीधे मुंबई से चलाआया, जेडीयू की इफ्तार पार्टी में नहीं जाऊंगा :शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को आरजेडी और जेडीयू ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया. आरजेडी की इफ्तार पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा समेत महागठबंधन के कई बड़े नेता पहुंचे लेकिन इस इफ्तार पार्टी में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पहुंचना चर्चा का विषय बन गया.शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू यादव के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध है और निमंत्रण मिलने पर वो सीधे मुंबई से यहां पहुंचे हैं. इस सवाल पर कि क्या वो जेडीयू की इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे तो उन्होंने न में जवाब दिया. जेडीयू से इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है. लेकिन इफ्तार पार्टी में नहीं शामिल होने से कोई नाराज नहीं होता है.उधर, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शत्रुध्न सिन्हा के इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ‘बिहारी बाबू’ से उनके परिवार का शुरू से संबंध रहा है. आरजेडी में उनके शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये फैसला उन्हें करना है लेकिन कौन ऐसी पार्टी नहीं है जो अपने दल में शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल नहीं करना चाहेगी. वो पटना साहिब से लंबे समय से सांसद भी रहे हैं.उधर, जेडीयू की इफ्तार पार्टी में एनडीए के बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय समेत कई नेता पहुंचे लेकिन उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे. बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि वो व्यस्तता के कारण इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए. हालांकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा और राम कुमार शर्मा जरुर पहुंचे.हालांकि जेडीयू की दावत-ए-इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के दो विधायक सुर्दशन और मुन्ना चौधरी भी पहुंचे. साथ ही आरजेडी विधायक महेश्वर यादव भी जेडीयू के इफ्तार पार्टी में पहुंचे. कांग्रेस के दोनों विधायक अशोक चौधरी के करीबी माने जाते हैं.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *