Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Tuesday, July 21, 2026 11:52:41 PM

वीडियो देखें

पत्रकार हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने तेजप्रताप को दी ‘क्लीन चिट’

पत्रकार हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने तेजप्रताप को दी ‘क्लीन चिट’

राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजप्रताप यादव को एक हत्याकांड में बड़ी राहत मिली है. उन्हें सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्‍याकांड में सीबीआई के साथ-साथ अब सुप्रीम कोर्ट ने भी क्‍लीन चिट दे दी.इसके साथ ही देश की सुप्रीम कोर्ट ने तेजप्रताप के खिलाफ मामले का निष्‍पादन कर दिया. कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि राजदेव रंजन हत्‍याकांड में तेजप्रताप की किसी तरह की भूमिका साबित नहीं हुई है. इस हत्याकांड के एक आरोपी के साथ तेज प्रताप की तस्वीर वायरल होने के बाद हत्याकांड में उनकी संलिप्तता को लेकर सवाल खड़े हुए थे.कोर्ट ने कहा कि उनके यानि तेजप्रताप द्वारा कोई अपराधिक कार्य नहीं किया गया है. इसके साथ ही अब पत्रकार हत्‍याकांड के आरोपी मोहम्‍मद कैफ और जावेद के साथ वायरल हुई तेजप्रताप की तस्‍वीर के मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी. राजदेव रंजन हत्‍याकांड के ठीक बाद इस मामले के अभियुक्तों में शामिल कैफ के साथ बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या 13 मई 2016 को कर दी गई थी. राजदेव रंजन हत्याकांड में सीबीआई ने कुल छह लोगों को मुख्य अभियुक्त बनाया है जिसमें कुख्यात लड्डन मियां भी शामिल है.

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *