बाबागंज(बहराइच)- सी.एच.सी. चरदा में तैनात रहे डॉ0 डी.वी. सिंह को जिला अस्पताल में अटैच किये जाने से नाराज माँ राजेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक शिवपूजन सिंह ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर जिलाधिकारी व सी.एम.ओ. को लिखा पत्र बताते चलें सी.एच.सी. चरदा में रहते लोगों के दिलों पर राज करने वाले डॉक्टर डी.बी. सिंह जो गरीब असहाय मजलूमों का इलाज अपने ही रुपये से करते रहे हैं। जिनका ट्रांसफर राजनीतिक द्वष्य के चलते सी.एम.ओ. ऑफिस करवा दिया गया। ये खबर सुनते ही लोगों के आखों में आँसू आ गए वहीं ट्रस्ट संचालक शिवपूजन सिंह का कहना कि डॉ0 डी.वी. सिंह का ट्रांसफर सिर्फ एक सोंची समझी राजनीतिक चाल है। अगर जल्द ही डॉ0 डी.वी. सिंह को पुनः चरदा में वापस नही भेजा गया तो हमारा ट्रस्ट सी.एच.सी. का घेराव कर धरना को बाध्य होगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






