बाबागंज(बहराइच) भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के मौक़े पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल तथा विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि व पूर्व विधायक नानपारा दिलीप वर्मा रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों किसानों को किसानों का पीएम से संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब व नौजवानों की सरकार है। केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को लेकर के सजग है। भाजपा किसानों के लिए लगातार योजनाएं चला रही है ताकि प्रदेश का कोई किसान परेशान न रहे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए केन्द्र एवं प्रदेश की योगी सरकार किसानों को सम्मान निधि के रुप में प्रतिमाह 2 हजार रुपये सीधे उनके खाते में डाल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टेकरीवाल ने कार्यक्रम में आये सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में निर्धन, विकलांग व निराश्रित महिलाओं को निशुल्क कम्बल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत हनुमंत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र उर्फ बंटू भैया, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ बेचेलाल जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व प्रधान फौजदार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, रमेश अमलानी, आनन्द पाठक, प्रधान हरीश वर्मा,पूर्व प्रधान इरशाद अली,ललित त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, अजय कुमार गुप्ता सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






