बहराइच 06 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबन्धन जाॅच समिति का आगमन 11 जनवरी 2021 को प्रस्तावित है। जाॅच समिति 11 जनवरी 2021 को साॅय 07ः30 बजे बहराइच पहुॅचकर रात्रि विश्राम करेगी तदोपरान्त 12 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 09ः00 बजे कतर्नियाघाट के लिए प्रस्थान कर जायेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी 2021 को जाॅच समिति कतर्नियाघाट में बैठक कर अपरान्ह 01ः00 बजे गोण्डा के लिए प्रस्थान कर जायेगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






