Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:06:59 PM

वीडियो देखें

प्रथम उप समिति के अध्ययन दल ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रथम उप समिति के अध्ययन दल ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच 07 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति (2019-20) की प्रथम उप समिति के प्रथम अध्ययन दल के सभापति विधायक महाराजगंज ज्ञानेन्द्र सिंह, सदस्य विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक बाराबंकी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक अमेठी राकेश प्रताप सिंह, विधायक शामली नाहिद हसन व समिति अधिकारी संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन अरविन्द पाठक ने विकास भवन सभागार में समाज कल्याण, नगर विकास, राजस्व, पंचायती राज, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्राम्य विकास, गृह, ऊर्जा तथा पर्यटन विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने दल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को शासन की मंशानुरूप क्रियान्वित करने के साथ-साथ बैठक में प्राप्त हुए बहुमूल्य सुझावों का पालन भी कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानन्जय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पी.डी. डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *