Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:08:18 PM

वीडियो देखें

किसानों की आय दोगुना करने में सहायक हो रहा है, ब्लाकों में आयोजित किसान कल्याण मिशन जागरूकता महाभियान

किसानों की आय दोगुना करने में सहायक हो रहा है, ब्लाकों में आयोजित किसान कल्याण मिशन जागरूकता महाभियान

बहराइच 11 जनवरी। प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दो गुना करने के लिए कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों, जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना आदि कृषि आधारित सम्मिलित उद्योग को विकसित कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी दोगुना करने का एक अभियान प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश के समस्त विकास खण्डों में तीन चरणों में 06 जनवरी से शुरू होकर अगले तीन सप्ताह तक चलेगी। प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को जनपद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों में आच्छादित होने वाली विधान सभा क्षेत्रों के एक विकास खण्ड में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत गोष्ठी प्रदर्शनी, मेला लगाकर किसानों को विभिन्न फसल उत्पादों, उद्यमों आदि के विषय में जागरूक किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास खण्डों में आयोजित हो रहे किसान कल्याण मिशन के माध्यम से जागरूकता महाभियान चलाते हुए किसानों को कृषि, सहवर्गी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी आयोजित करते हुए किसानों को विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाइयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रकार की कृषि तकनीकों के प्रदर्शन कराते हुए कृषकों को आय बढ़ाने के लिए जानकारी दी जा रही है। इस जागरूता अभियान में प्रगतिशील किसानों को रोल माॅडल के रूप में सम्मान किया जा रहा है और किसान क्रेडिट कार्ड भी वितरित किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं संसोधित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का शिविर लगाकर छूटे हुए किसानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। इस महाभियान में एम0एस0पी0 पर उपज ब्रिक्री हेतु जागरूकता लाने, कृषि रसायनो का वितरण, पराली प्रबंधन के विषय में जागरूकता, जैविक खेती तथा प्राकृतिक कृषि पद्धति के विषय में जागरूकता, कृषि उत्पादन संगठन को स्वीकृत फार्म, मशीनरी बैंक तथा बीज विधायन संयंत्र की स्वीकृति पत्र, सोलर पम्प का प्रदर्शन, इन्टीग्रेटड फार्मिंग सिस्टम का प्रचार-प्रसार, मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर सहित अन्य उपकरणों का वितरण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्नि दुर्घटना बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों को अनुदान वितरण, गन्ने की खेती, नई तकनीक, नई प्रजाति, अन्तरफसलीय प्रणाली तथा ड्रिप इरीगेशनध्स्प्रिंक्लर सिंचाई प्रणाली का प्रदर्शन करते हुए किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों की जानकारी देते हुए जागरूकता लायी जा रही है।
किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत चलाये गये इस जागरूकता महाभियान में कृषकों को अपनी आय दोगुना करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन की भी पूरी जानकारी दी जा रही है। दुधारू पशुओं के नस्ल सुधार हेतु राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, बैकयार्ड सुअर पालन, अण्डा उत्पादन, बाॅयलर पालन एवं पशुधन बीमा संबंधी योजनाओं की जानकारी एवं स्वीकृति पत्रध्सहायता राशि का वितरण भी किया जा रहा है। पशुओं में होने वाले खुरपका, मुँहपका रोग का टीकाकरण, पशुओं की इयर टैंगिंग, गो आश्रय स्थलों में पराली को चारे के रूप में देने तथा निराश्रित गो आश्रय स्थलों की गायों को परिवारों द्वारा अपनी देखरेख में लेने के लिए पूरी जानकारी दी जा रही है। इस महाभियान में कृषि से संबंधित विभिन्न उद्यम, व्यवसाय एवं समूहों के द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगायी जा रही है। इस महाभियान में मनरेगा से जुड़े कृषि कार्यों, भूमि संरक्षण, बर्मी कम्पोस्ट, मत्स्य पालन, मत्स्य तालाबों के पट्टों, फलों, सब्जियों आदि के औद्यानीकरण कार्यक्रमों, रेशम, नेडा, वन, तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता लाकर कृषकों की आय में दोगुना वृद्धि की जानकारी, कृषि व अन्य विभागों के विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *