Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, October 24, 2026 10:40:57 PM

वीडियो देखें

30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम कर हुआ समापन

30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम कर हुआ समापन

बहराइच 13 जनवरी। मंगलवार को देर शाम इण्डियन बैंक स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच आयोजित 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र द्वारा जिला मिशन प्रबन्धक राष्ट्रीय आजीविका मिशन राहुल कुमार व निदेशक आरसेटी आशीष कुमार गुप्ता के साथ 39 प्रशिक्षार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर डीडीओ श्री मिश्र ने प्रशिक्षार्थियों का आहवान किया कि सिलाई के प्रशिक्षण के साथ-साथ कम्प्यूटर की भी जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हुनर के साथ कम्प्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है ताकि कोई भी व्यक्ति इण्टरनेट की सहायता से नित नई-नई जानकारियाॅ प्राप्त कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सके। उन्होंने सभी महिला प्रशिक्षार्थियों को पौष्टिक आहारयुक्त भोजन के महत्व के बारे में भी जानकारी प्रदान की।
आर-सेटी निदेशक श्री गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा भेजी गयीं 39 महिलाओं द्वारा 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि सभी महिलाएं विभिन्न ब्लाकों के अन्र्तगत विभिन्न समूहों से जुडी हुई थी। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश कसौधन व अरविन्द कुमार मिश्रा व कार्यालय सहायक सनी कुमार अतुल सिंह भी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *