डी एम चौराहा बना श्री परशुराम चौक
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ रजि0 जनपद बहराइच की बहु प्रतीक्षित मांग हुई पूरी।तीन साल से लगातार हम लोग मांग कर रहे थे कि जनपद के किसी चौक का नामकरण भगवान परशुराम चौक के रूप में किया जाय और कुछ माह पूर्व हम लोगो के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय नगर विधायक को प्रार्थना पत्र दिया था कि किसी चौक का नाम भगवान के नाम पर हो।आज यह मांग पूरी हुई।डी एम चौराहे का नामकरण भगवान श्री परशुराम चौक हो गया।सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने ब्राह्मण एवम अन्य समाज की उपस्थिति में चौराहे का शिलान्यास कर भूमि पूजन किया और घोषित किया कि आज से यह चौक भगवान परशुराम चौक कहलायेगा। इसकी स्वीकृति सम्बन्धितों ने कर दी है।उनकी इस घोषणा का समाज आदरणीय विधायक जी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता है।धन्यवाद देता है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जायसवाल के साथ प्रदेश महासचिव डॉ विवेक दीक्षित, प्रदेश महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ श्री प्रशांत मिश्रा, जिला संयोजक श्री प्रदीप पांडेय , जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र शुक्ला, संरक्षक वी डी मिश्रा, संरक्षक डॉ डी एन त्रिपाठी, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ अम्बुज पांडेय, डॉ सौरभ मिश्र, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उर्मिला सन्तोष शुक्ला, नगर संयोजक श्री शिवांकर शुक्ला,नगर अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी, उपाध्यक्ष अजय मिश्र, मीडिया प्रभारी पुण्डरीक पांडेय, डब्लू त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा, धर्मेद्र द्विवेदी, अजय त्रिपाठी,मोहित तिवारी,जीतू शुक्ला,प्रेम नाथ तिवारी,उमेश मिश्र,प्रकाश नाथ त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र,विशाल पाठक,अंकुर पांडेय,राजेन्द्र त्रिपाठी, मनीष पांडे, हेमा निगम,रीति श्रीवास्तव, एकता जायसवाल, रमेश जायसवाल, मीना द्विवेदी, डॉ अनीता भटनागर, अंकुर अवस्थी, मुरारी श्रीवास्तव, कमल शुक्ला इत्यादि मौजूद रहे। कार्यक्रम को माननीय विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र शुक्ला ने सम्बोधन किया और संचालन डॉ विवेक दीक्षित ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






