बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बहराइच 17 फरवरी। प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग यशवन्त के कुशल नेतृत्व में अवैध कटान एवं शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गश्ती दलों द्वारा 15 फरवरी 2021 को सांय 05 बजे 01 अभियुक्त करतार सिंह पुत्र अम्भू सिंह, निवासी ग्राम जमुनिहा, दा. कारीकोट थाना सुजौली को कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बीट कक्ष सं0 5 के बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर फंदा लगाकर संरक्षित वन्य जीव चीतल का शिकार का प्रयास करते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया। वन टीम द्वारा मौके पर शिकार में प्रयुक्त उपकरण तार का 05 अदद् फंदा बरामद किया गया।
इसी प्रकार 16 फरवरी 2021 को एक अभियुक्त कमाल अहमद पुत्र रशीद अहमद निवासी ग्राम गुजरहना थाना मोतीपुर ककरहा रेंज के हंसुलिया पूर्वी बीट कक्ष सं. 3 के बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर सागौन वृक्ष का अवैध कटान कर सेन्ट्रो कार में लदान करते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया। गश्ती टीम द्वारा मौके पर सेन्ट्रो कार (ग्रे कलर) संख्या यूपी 40 ई 3913, 01 अदद् बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
वन टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी कतर्नियाघाट राम कुमार द्वितीय, ककरहा मो. इरफान अंसारी वन दरोगा मयंक पाण्डेय, पवन कुमार शुक्ला, आलोक मणि तिवारी वन रक्षक अब्दुल सलाम, प्रमोद कुमार, बीट प्रभारी यमुना विश्वकर्मा व चैकीदार राम कुमार शामिल रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






