बहराइच 31 अगस्त। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की सभी बैरकों का निरीक्षण किया एवं बैरकों की तलाशी भी करायी गयी, जिसमें कोई अवैध वस्तु नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड-19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने व भोजन व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश जेल प्रशासन को दिये गये। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा व शरेन्दु कुमार त्रिपाठी, फार्मासिस्ट रवीन्द्र शुक्ला सहित कारागार के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









