बहराइच 16 सितम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत धान खरीद के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा 06 क्रय एजेन्सियों के 87 धान क्रय केन्द्रों को संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी गयी है। स्वीकृत किये गये 87 क्रय केन्द्रों में क्रय एजेन्सी खाद्य तथा रसद विभाग, विपणन शाखा के 10, पी.सी.एफ. के 40, पी.सी.यू. के 24, यू.पी.एस.एस. के 09 तथा भा.खा.नि. व कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 02-02 धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत धान की खरीद की जायेगी।
धान क्रय केन्द्रों की स्थापना के सम्बन्ध में जारी किये गये आदेश में सभी सम्बन्धित क्रय संस्थाओं के जिला प्रबन्धकों/जिला प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धान क्रय केन्द्रों पर समस्त आवश्यक व्यवस्था-प्रबन्ध/जियो टैगिंग समय से पूर्ण करते हुए निर्धारित तिथि से क्रय केन्द्रों को क्रियाशील कर धान की खरीद सुनिश्चित करें।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






