बहराइच 17 सितम्बर। मा. उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा का 20 सितम्बर 2021 को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा 20 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः10 बजे तस्वीर घर, कोट बाज़ार, पयागपुर स्थित हेलीपैड पर पहुॅचेंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा पूर्वान्ह 11ः20 बजे कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज पहुॅचकर पूर्वान्ह 11ः30 बजे पं. राम सेवक शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कार्यालय कक्ष का उद्घाटन, पूर्वान्ह 11ः45 बजे पूर्व विधायक, स्व. राजा रूदेन्द्र विक्रम सिंह नवीन पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करेंगे तदोपरान्त मध्यान्ह 12ः00 बजे से कौशलेन्द्र विक्रम सिंह इण्टर कालेज की हीरक जयन्ती के अवसर पर आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा अपरान्ह 01ः00 बजे से 01ः15 बजे तक मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा का अपरान्ह 01ः15 बजे से अपरान्ह 02ः00 बजे तक समय आरक्षित है।
मा. उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा अपरान्ह 02ः15 से अपरान्ह 03ः15 बजे तक कृष्णा पेट्रोलियम के निकट विशेश्वरगंज में विधानसभा क्षेत्र पयागपुर के प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त अपरान्ह 03ः25 बजे हेलीपैड पयागपुर पहुॅचकर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






